वट सावित्री व्रत पर श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में विशेष पूजा-अर्चना

मुंगेली (विनायक तिवारी)। श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधि-विधानपूर्वक वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा कार्यक्रम में महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर व्रत कथा का श्रवण किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति और धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी उपस्थिति देखने को मिली। पूजा उपरांत श्रद्धालुओं ने पूज्य स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति, पति-पत्नी के अटूट विश्वास एवं पारिवारिक सुख-शांति का प्रतीक पर्व है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और मंगलकामना के साथ पूजा संपन्न की।

May 17, 2026 - 16:36
 0  26
💬 WhatsApp पर शेयर करें
वट सावित्री व्रत पर श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में विशेष पूजा-अर्चना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0