शनि जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब,गौरकापा शनि धाम में हजारों भक्तों ने किए दर्शन
मुंगेली (विनायक तिवारी) - श्री शनि जन्म उत्सव के इस पावन पर्व पर कबीरधाम जिला में गौरकापा शनि धाम स्थित है जहां पिछले कई वर्षों से हर्ष उल्लास के साथ श्री शनि जन्म उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे समिति के द्वारा अच्छे से पूजा अर्चना कर कार्य संपन्न किया गया जिसमें दूर-दूर से अत्यधिक मात्रा में भक्त दर्शन करने पहुंचे प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी सुबह से पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य रूप से आश्रम के पूज्य स्वामी जी के निर्देशाअनुसार कार्य किया गया . तत्पश्चात सुबह से आश्रम परिसर में प्रसाद वितरण किया गया तथा शाम को महाआरती कर पूजा संपन्न किया गया.श्री शनि जन्म उत्सव के इस पावन अवसर पर यहां लगभग 1. दिवसीय मेला का आयोजन रखा गया. इसमें शासन. पुलिस कर्मी की भी बहुत ही सुरक्षा में योगदान रहा जिससे कार्य संपन्न हुआ. ऐसा माना जाता हैं कि शनि देव न्याय के देवता हैं और इन्हें कर्म फलदाता कहा जाता हैं. यह मंदिर स्थानीय मान्यता के अनुसार शनिदेव की कृपा पाने का एक प्रमुख केंद्र है, जहाँ लोग अपनी कुंडली से शनि दोष दूर करने और आशीर्वाद पाने के लिए दूर-दूर से आते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


