शिक्षा से ही बनेगा सशक्त समाज, बच्चों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों की भूमिका अहम : विभव सराफ

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं बिलासपुर। सरस्वती शिशु मंदिर, बिलासपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के जिलामहासचिव विभव सराफ मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पुष्प एवं तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभव सराफ ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और अनुशासन की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के देश और समाज के भविष्य हैं, इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन बच्चों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विभव सराफ ने विद्यालय परिवार, आचार्यगण और प्रबंधन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि शाला प्रवेश उत्सव जैसे आयोजन बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, आचार्यगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

Jun 17, 2026 - 08:06
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शिक्षा से ही बनेगा सशक्त समाज, बच्चों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों की भूमिका अहम : विभव सराफ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0