सकरी पुलिस की सतत पहल — अपराध नियंत्रण के साथ जनजागरूकता और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार

सकरी पुलिस की सतत पहल — अपराध नियंत्रण के साथ जनजागरूकता और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में थाना सकरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम न केवल अपराध नियंत्रण में सक्रिय है, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और जागरूकता का माहौल भी बना रही है। पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री और लावारिस वाहनों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इसके साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से पेट्रोलिंग, हेलमेट चेकिंग और वाहन जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं। सकरी थाना के सक्रिय पुलिसकर्मी पंकज यादव की तत्परता से एक महिला का खोया हुआ मोबाइल वापस कराया गया। ऑटो चालक ने खुद थाना पहुँचकर मोबाइल सुपुर्द किया, जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान और बढ़ा है। पुलिस टीम द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायतें सुनी जा रही हैं और उन्हें सुरक्षा एवं कानून पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सकरी पुलिस द्वारा स्कूलों में जाकर बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और ट्रैफिक नियमों जैसे विषयों पर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। यह प्रयास क्षेत्र में नई पीढ़ी को कानून और नैतिक मूल्यों के प्रति सजग बना रहा है। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि बिलासपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज में विश्वास, सुरक्षा और सकारात्मक पुलिसिंग का वातावरण बनाना है। सकरी थाना क्षेत्र की टीम ने जिस तत्परता और जनसहभागिता के साथ कार्य किया है, वह पुलिस-जन सहयोग की एक उत्कृष्ट मिसाल है। थाना प्रभारी विजय चौधरी ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा की भावना और विश्वास कायम करना है। सकरी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय और संवेदनशील है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की तत्परता, अनुशासन और पारदर्शी कार्यशैली की सराहना की है।

Nov 22, 2025 - 15:25
 0  43
सकरी पुलिस की सतत पहल — अपराध नियंत्रण के साथ जनजागरूकता और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार
सकरी पुलिस की सतत पहल — अपराध नियंत्रण के साथ जनजागरूकता और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार
सकरी पुलिस की सतत पहल — अपराध नियंत्रण के साथ जनजागरूकता और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1