सफलता की कहानी-किसान हितैषी योजनाओं से खुश हैं किसान, निश्चिंत होकर बेच रहे धान

बिलासपुर -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई सुगम, पारदर्शी एवं सर्वसुविधायुक्त धान खरीदी व्यवस्था से किसान संतुष्ट हैं। उपार्जन केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है तथा उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो रहा है। धान खरीदी की इस प्रक्रिया के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।जिले के ग्राम सेंदरी के आदर्श धान खरीदी केंद्र पहुंचे ग्राम रमतला के युवा किसान धरम लाल ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने बताया कि वे लगभग 4 एकड़ भूमि पर खेती करने वाले छोटे किसान हैं और आज अपनी उपज का 17 क्विंटल धान बेचने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया प्रत्येक स्तर पर सरल, सुव्यवस्थित और बिना किसी समस्या के पूरी हुई। किसान श्री धरम लाल ने बताया कि समिति से टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया भी बहुत आसान थी और उन्हें टोकन भी आसानी से मिल गया और धान बेचने के बाद भुगतान भी शीघ्रता से हो रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें भटकना नहीं पड़ता और सभी कार्य उपार्जन केंद्र पर ही सहजता से संपन्न हो जाती हैं। इस केंद्र में किसानों की सुविधा के सभी इंतजाम हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा सर्वाधिक समर्थन मूल्य किसानों के लिए आर्थिक संबल बना है, जिससे उन्हें यह भरोसा मिल है कि सरकार उनके साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि पहले धान विक्रय को लेकर मन में असमंजस और चिंता रहती थी, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में यह डर पूरी तरह खत्म हो गया है। अब किसान समय पर धान विक्रय कर निश्चिंत होकर अपने घर लौट रहे हैं। इस सशक्त और भरोसेमंद व्यवस्था का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व को जाता है, जिनकी पहल से किसानों को सुलभ, पारदर्शी और मजबूत धान खरीदी प्रणाली मिली है जिससे वे आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं और उसका मूल्य भी शीघ्रता से प्राप्त कर रहे हैं।

Jan 28, 2026 - 19:41
Jan 28, 2026 - 19:42
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सफलता की कहानी-किसान हितैषी योजनाओं से खुश हैं किसान, निश्चिंत होकर बेच रहे धान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0