समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर यु मुरली राव को विचारक्रांति युवा रत्न सम्मान
बिलासपुर - विचार क्रांति प्रोत्साहन परिषद सिंगरौली मध्य प्रदेश द्वारा युवा दिवस के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यु मुरली राव को विचार क्रांति युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुरली राव को यह सम्मान छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का महत्व मानव सेवा ही ईश्वर सेवा, शिक्षा प्रदान करने गुरुजनों को लेख के माध्यम से स्कूलों में प्रचार प्रसार करते हैं। और हर स्कूल यह ज्ञानवर्धक शिक्षा हर बच्चों को देने का प्रयास करते हैं एवं जनसेवा कार्यों में उनके निरंतर और सराहनीय योगदान के लिए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया। परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह बैस ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए युवाओं को सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


