सराईपाली में अखण्ड नवधा रामायण महायज्ञ में सरपंच संजय राज ने की पूजा-अर्चना, समिति ने श्रीफल व गमछा भेंटकर किया सम्मान
कोरबा - ग्राम पंचायत बोईदा के सराईपाली में अखण्ड नवधा रामायण महायज्ञ में ग्राम सरपंच संजय राज विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर ग्राम की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा सरपंच संजय राज को गमछा एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के समय उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर सरपंच संजय राज ने अपने संबोधन में कहा कि अखण्ड नवधा रामायण जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करते हैं। रामायण हमें सत्य, धर्म, सेवा और भाईचारे का संदेश देती है, जिससे समाज में आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष सनत कुमार, उपाध्यक्ष देवनारायण पटेल, सचिव शत्रुहन पटेल, सहसचिव चंदराम पटेल, कोषाध्यक्ष रविकुमार पटेल, सह कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार, ग्राम अध्यक्ष रामाधारी पटेल,मरार समाज कोरबा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार पटेल, नंदलाल, मोतीलाल, कन्हैया, संतराम,खम्हन, संतोष,रिंकू, रमेश,बालकराम,लक्की यादव,जनाराम समेत महिला समिति नीर बाई,पुनिता,सुखीन,सीता, सोनिया,उमा, गंगोत्री बाई,नीर पत्ती, शकुंतला,सीमा,रनकुंवर,दरस बाई,पांचो बाई,ललिता,मलेसिन सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।रामायण पाठ से संपूर्ण ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


