सराईपाली में सामुदायिक भवन व मंच निर्माण का हुआ भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

कोरबा - ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में सामुदायिक भवन एवं मंच निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, सरपंच संजय राज, जिला पंचायत प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, रघुराज सिंह उइके, पंच शांति लाल पटेल, कलेश राम पटेल, श्रवण पटेल, मोतीलाल पटेल, मनोज पटेल, लंबोदर कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर सरपंच संजय राज ने कहा कि ग्राम पंचायत बोईदा में ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सामुदायिक भवन एवं मंच का निर्माण गांव के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसके पूरा होने से ग्रामीणों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला जारी रहेगी।विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने कहा कि विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, भवन, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांवों में भी शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन एवं मंच निर्माण की स्वीकृति और विकास कार्यों के लिए विधायक प्रेमचंद पटेल तथा सरपंच संजय राज का आभार व्यक्त किया।

Jun 26, 2026 - 08:08
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सराईपाली में सामुदायिक भवन व मंच निर्माण का हुआ भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0