सराफा व्यापारियों को एसएसपी की हिदायत शहर से दूर दुकानों में बढ़ाएं सुरक्षा, सीसीटीवी अनिवार्य

बिलासपुर। हाल ही में राजकिशोर नगर क्षेत्र में सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। भविष्य में ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने शहर और बाहरी इलाकों में संचालित सराफा दुकानों के लिए विशेष सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। बाहरी क्षेत्रों की दुकानों पर विशेष सावधानी एसएसपी ने कहा कि जिन व्यापारियों की दुकानें शहर से दूर या सुनसान क्षेत्रों में स्थित हैं, उन्हें अपनी और प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने होंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि— दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दी जाए गहनों की ढुलाई में बरतें सावधानी एसएसपी श्री सिंह ने सलाह दी कि सोने-चांदी के गहनों को रोजाना लाने-ले जाने के बजाय सुरक्षित विकल्प अपनाए जाएं, ताकि जान-माल की हानि से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकांश घटनाएं शहर के बाहरी क्षेत्रों में सुनसान सड़क और अंधेरे का फायदा उठाकर की जाती हैं। एसोसिएशन ने भी जारी की अपील सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने व्यापारियों से पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी सदस्य सावधानी बरतेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने यह भी कहा कि भीड़भाड़ से दूर व्यापार कर रहे सराफा कारोबारी विशेष सतर्कता रखें। सोने के बढ़ते दामों के कारण अपराध की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है, इसलिए छोटी सी लापरवाही भी गंभीर नुकसान का कारण बन सकती है। सीसीटीवी से अपराधियों तक पहुंच आसान कमल सोनी ने कहा कि दुकानों के अंदर और बाहर कैमरे लगाने से किसी अप्रिय घटना की स्थिति में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस को काफी मदद मिलती है। पुलिस अधीक्षक से चर्चा के बाद सराफा एसोसिएशन ने भी व्यापारियों के हित में सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं और सभी से सुरक्षित तरीके से व्यापार करने की अपील की है।

Feb 20, 2026 - 23:07
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सराफा व्यापारियों को एसएसपी की हिदायत शहर से दूर दुकानों में बढ़ाएं सुरक्षा, सीसीटीवी अनिवार्य

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0