सिद्धि दायानी पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण का विशेष अनुष्ठान गुंजी सत्य कथा

बिलासपुर -सकरी स्थित ग्राम हॉफा में पंडित रामकुमार उपाध्याय जी के निज निवास पर पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर भगवान श्री सत्यनारायण जी का पूरे परिवार सहित कथा का रसपान किया गया कथावाचक आचार्य भानु प्रताप पाण्डेय जी ने बताया पूर्णिमा उदया तिथि के अनुसार 31 मई को ही स्नान, दान, व्रत और पूजा का विशेष महत्व है जबकि चंद्रोदय रात 7:36 बजे होगा. इस दिन चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है आचार्य जी ने कहा ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा अत्यंत विशेष है इसे सर्व सिद्धिदायिनी पूर्णिमा कहा जाता है. जिसका अर्थ है सभी प्रकार की सिद्धियां और पुण्य प्रदान करने वाली तिथि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व है मान्यता है कि अधिक मास में आने के कारण इस पूर्णिमा का फल सामान्य पूर्णिमा से कई गुना अधिक होता है भगवान श्री सत्यनारायण की कथा श्रवण करने से जीवन की सभी समस्याओं का निवारण होता है और मनचाहे फल की प्राप्ति होती है यह व्रत और कथा भक्तों के जाने-अनजाने में हुए पापों को नष्ट करके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है इस अवसर पर परिवार एवं ग्राम के श्रद्धालुजन भगवान का कथा श्रवण कर आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किए

May 31, 2026 - 19:50
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सिद्धि दायानी पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण का विशेष अनुष्ठान गुंजी सत्य कथा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0