सिम्स अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, 5 वाहन बरामद

बिलासपुर, 14 फरवरी 2026। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि चोरी का वाहन खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, सिम्स अस्पताल से अलग-अलग तिथियों में मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायतें दर्ज की गई थीं। प्रकरणों की जांच के दौरान 27 जनवरी 2026 को थाना सरकंडा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के समय दो अपचारी बालक एक एक्टिवा (CG12-AJ-5669) चलाते पाए गए। जांच में उक्त वाहन थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 48/26 का चोरी का निकला। पूछताछ में दोनों बालकों (उम्र 17 वर्ष एवं 15 वर्ष) ने सिम्स अस्पताल परिसर से कई मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर कुल पांच दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें— एक्टिवा – CG12-AJ-5669 पल्सर – CG10-AB-4435 एचएफ डीलक्स – CG10-AG-3732 हीरो होंडा पैशन प्रो – CG10-EK-3906 एक काले रंग की एक्टिवा (बिना नंबर) पूछताछ में यह भी सामने आया कि हीरो होंडा पैशन प्रो को आरोपियों ने अल्ताफ उर्फ मोमीन (37 वर्ष), निवासी अशोक नगर, मुरूम खदान खमतराई, सरकंडा, बिलासपुर को 2000 रुपये में बेच दिया था। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक अन्य काले रंग की एक्टिवा को नांदघाट, दामाखेड़ा टेमरी मेला क्षेत्र से चोरी करना भी स्वीकार किया है। बरामद सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर वाहन खड़ा करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दें।

Feb 14, 2026 - 21:47
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सिम्स अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, 5 वाहन बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0