स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, नियमों की अनदेखी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो के पास) एवं एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अनियमित गतिविधियां पाए जाने पर स्पा प्रबंधकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। नाम अनावेदक : 1. अविनाश लहरे पिता प्रहलाद लहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी 2. ऋषभ सारथी पिता संतोष सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी 3. मोहम्मद मोइन खान पिता स्वर्गीय सिराजुल खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, जिला परगना, पश्चिम बंगाल 4. मनीष जोशी पिता झूमर जोशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी विद्यानगर, थाना तारबहार 5. अमन सेन पिता श्रीराम कुमार सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप चौक, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

