होली की उमंग में गूंजे फाग गीत, 10 मंडलियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति...मध्य नगरी चौक में फाग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, पारंपरिक धुनों पर झूमे लोग

बिलासपुर - रंगों का पर्व होली नजदीक आते ही शहर में उत्साह और पारंपरिक लोक-संस्कृति की रौनक बढ़ने लगी है। इसी क्रम में रविवार को मध्य नगरी चौक में मध्य नगरी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा फाग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और पारंपरिक फाग गीतों की मधुर धुनों पर झूमते नजर आए। वर्षों पुरानी इस लोक परंपरा को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास आयोजन के माध्यम से साफ झलका। फाग प्रतियोगिता में लगभग 10 मंडलियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी मंडलियों ने फाग के दोहों और गीतों के जरिए होली के रंग, उल्लास और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। ढोलक, मंजीरा और पारंपरिक सामूहिक गायन ने माहौल को पूरी तरह से होलीमय बना दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष होली के अवसर पर फाग महोत्सव का आयोजन किया जाता है, ताकि लोकसंस्कृति को जीवित रखा जा सके और लोग मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां साझा कर सकें।इस वर्ष भी फाग गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आनंदित किया और पूरे क्षेत्र में होली की उमंग बिखेर दी।

Mar 2, 2026 - 14:26
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
होली की उमंग में गूंजे फाग गीत, 10 मंडलियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति...मध्य नगरी चौक में फाग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, पारंपरिक धुनों पर झूमे लोग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0