होली पर्व को लेकर बिलासपुर पुलिस अलर्ट: कानून - व्यवस्था की व्यापक समीक्षा...200 से अधिक जवानों के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी होली पर्व के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक अनुविभाग एवं थाना क्षेत्र की संवेदनशीलता, विगत वर्षों के अनुभव, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संभावित चुनौतियों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश जारी किए गए। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, पैदल गश्त, मोटर पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त बढ़ाएं तथा निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वाले संदेशों की निगरानी हेतु साइबर सेल को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक उपरांत कलेक्टर बिलासपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों में संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः पुलिस ग्राउंड पहुंचा। फ्लैग मार्च में जिला पुलिस बल के 200 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी एवं 50 से अधिक वाहन शामिल रहे। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने, जबरन रंग लगाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने तथा अफवाह फैलाने जैसी गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी संबंधित थाना एवं चौकी स्तर पर फ्लैग मार्च आयोजित कर स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ की गई।सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि होली के दौरान डीजे संचालन, सार्वजनिक आयोजनों, जुलूस एवं सामूहिक कार्यक्रमों हेतु पूर्व अनुमति की अनिवार्यता सुनिश्चित कराई जाए तथा निर्धारित शर्तों का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान प्रभावी रूप से लागू किया जाए। बिलासपुर पुलिस की अपील : बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या कानून-व्यवस्था भंग करने की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या निकटतम थाना को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Mar 2, 2026 - 15:04
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
होली पर्व को लेकर बिलासपुर पुलिस अलर्ट: कानून - व्यवस्था की व्यापक समीक्षा...200 से अधिक जवानों के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0