अंबिकापुर पहुंचे कन्हैया कुमार, महामाया मंदिर में किए दर्शन, कांग्रेस व एनएसयूआई नेताओं ने किया स्वागत

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार शुक्रवार को अंबिकापुर पहुंचे। अंबिकापुर आगमन पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी महामाया मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ सरगुजा युवराज एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव, सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत धंजल, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, एनएसयूआई सरगुजा जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल एवं एनएसयूआई अंबिकापुर ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र सहित कई कांग्रेस एवं एनएसयूआई पदाधिकारी उपस्थित रहे। महामाया मंदिर दर्शन के पश्चात कन्हैया कुमार गांधी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित गांधी-स्मृति विचार गोष्ठी में शामिल होंगे, जहाँ वे “जनतंत्र और भारत” विषय पर अपने विचार रखेंगे।

Jan 30, 2026 - 19:41
 0  38
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अंबिकापुर पहुंचे कन्हैया कुमार, महामाया मंदिर में किए दर्शन, कांग्रेस व एनएसयूआई नेताओं ने किया स्वागत

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0