ईएसओ इंडिया ने आशीष पटेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन (ईएसओ इंडिया) ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए आशीष पटेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल याग्निक एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजकुमार चक्रवर्ती की सहमति से की गई।इस संबंध में ईएसओ इंडिया द्वारा विधिवत नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि आशीष पटेल अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य के कोने-कोने तक संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।नियुक्ति पर ईएसओ इंडिया परिवार ने आशीष पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर संगठन का व्यापक विस्तार होगा और संगठन को नए आयाम प्राप्त होंगे। ईएसओ इंडिया का उद्देश्य इंजीनियरिंग छात्रों एवं युवाओं को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना है। संगठन ने आशीष पटेल के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए भविष्य में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई है।नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी ने आशीष पटेल को प्रदेश अध्यक्ष, हरिता पटेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री, और तिलक राम पटेल को भी छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


