एनएचएम कर्मचारी संघ का बड़ा फैसला प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन होगा मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री को आमंत्रण

रिपोर्ट... राकेश मिश्रा.... रायपुर/बिलासपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को आमापारा स्थित गुरु घासीदास प्लाजा में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर से 500 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों, अब तक के आंदोलनों और सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संघ ने निर्णय लिया कि अपनी प्रमुख मांगों को एक बार फिर सरकार के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से रखा जाएगा। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत और संगठित करने पर भी सहमति बनी। सभी जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने सुझाव और विचार साझा किए। बैठक में यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 21 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक भव्य प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में लगभग 17 हजार कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की भागीदारी प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। एनएचएम कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, चिकित्सा सुविधा, नई एचआर नीति और सामाजिक सुरक्षा शामिल हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Apr 15, 2026 - 07:59
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
एनएचएम कर्मचारी संघ का बड़ा फैसला प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन होगा मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री को आमंत्रण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0