केंद्रीय बजट से गांव-गरीब, युवा और मध्यम वर्ग निराश : रविन्द्र सिंह

बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने केंद्रीय बजट को अब तक का सबसे निराशाजनक और जनविरोधी बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए कोई ठोस योजना नहीं है, जिससे आम जनता में गहरी निराशा फैल गई है। रविन्द्र सिंह ने कहा कि मौजूदा बजट से युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बेरोजगार वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, वहीं दूसरी ओर रोजगार सृजन को लेकर सरकार पूरी तरह मौन नजर आई। उन्होंने कहा कि देश पहले से ही बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहा है, ऐसे समय में यह बजट आम जनता को राहत देने के बजाय कॉर्पोरेट हितों को साधने वाला साबित हुआ है। रविन्द्र सिंह ने आगे कहा कि यह बजट आम जनमानस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता और साफ तौर पर जनता के साथ छल है।

Feb 1, 2026 - 21:34
Feb 1, 2026 - 21:35
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें

1.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0