केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की मौजूदगी में आंगन मिलन उत्सव, बच्चों के लिए हुआ न्योता भोज**

बिलासपुर, 26 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत सेक्टर मुंगेली नाका के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-18, पंप हाउस के पास आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, श्री दीपक सिंह, श्रीमती स्नेहलता शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा शर्मा एवं शीतला यादव, आंगनबाड़ी सहायिका कविता यादव एवं रत्ना यादव, मितानिन निशा यादव एवं मीना साहू को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रेया कश्यप एवं लक्ष्मी निषाद को योजना की राशि का उपयोग पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए करने पर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही मीनू सिंह एवं शालू सिंह का भी सम्मान किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिलासपुर लेडिस सर्कल-144 की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सुल्तानिया को सम्मानित किया गया। विधायक श्री अमर अग्रवाल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन कराया गया। साथ ही बच्चों के लिए खिलौने भी दान किए गए। कार्यक्रम में ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ का संदेश देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ‘एक आंगनबाड़ी-एक मुनगा पेड़’ थीम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा का पौधा रोपा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुरेश सिंह, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सूर्यकांत गुप्ता, परियोजना अधिकारी श्री मिलिंद द्विवेदी, पर्यवेक्षक श्रीमती मनप्रीत कौर छाबड़ा सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sep 26, 2026 - 22:11
 0  14
💬 WhatsApp पर शेयर करें
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की मौजूदगी में आंगन मिलन उत्सव, बच्चों के लिए हुआ न्योता भोज**

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0