केंद्रीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के चुनाव में देवदत्त सोनी निर्वाचित, युवा मंडल छत्तीसगढ़ ने दी बधाई

नई कार्यकारिणी से समाज के विकास, युवा सशक्तिकरण और संगठन को मिलेगी नई दिशा : राहुल सराफ व विभव सराफ सतना/बिलासपुर, 28 जून। केंद्रीय स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के चुनाव में श्री देवदत्त सोनी के निर्वाचित होने पर युवा मंडल छत्तीसगढ़ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें एवं नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। युवा मंडल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सराफ एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष विभव सराफ ने संयुक्त रूप से जारी शुभकामना संदेश में कहा कि नई कार्यकारिणी समाज को संगठित करने, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति, युवाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समर्पण, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देवदत्त सोनी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी जनसेवा कर रहे हैं। सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन का उनका अनुभव समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज के हित में कई सकारात्मक पहल देखने को मिलेंगी। युवा मंडल छत्तीसगढ़ ने नवनिर्वाचित पूरी टीम के सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए समाज के सभी लोगों से संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील भी की।

Jun 28, 2026 - 21:26
 0  66
💬 WhatsApp पर शेयर करें
केंद्रीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के चुनाव में देवदत्त सोनी निर्वाचित, युवा मंडल छत्तीसगढ़ ने दी बधाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0