कोटा क्षेत्र में मारपीट से व्यक्ति की मौत, एक आरोपी हिरासत में
बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहन पांडे (52 वर्ष), निवासी करगी खुर्द कोरी पारा, हाल मुकाम गनियारी भादम, थाना कोटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहन पांडे के साथ ग्राम करगी खुर्द निवासी आरोपी राजाराम साहू (21 वर्ष), ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण मोहन पांडे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रवाना कर दी गई है और उनकी तलाश जारी है। इस घटना में ग्राम गनियारी निवासी शरद कौशिक भी घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पूरे मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


