खेत की जुताई को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर जानलेवा बरछी से हमला

बिलासपुर /कवर्धा/चिल्फी-थाना चिल्फी क्षेत्र के ग्राम सिलतरा में खेत की जुताई को लेकर विवाद के बाद पिता-पुत्र के साथ मारपीट और लोहे की बरछी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों को चोटें आने की बात सामने आई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिलतरा का रहने वाला है और खेती-किसानी का काम करता है। 6 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10:50 बजे वह अपने बेटे दीपेंद्र खाण्डे के साथ गांव के तालाब के पास स्थित अपने खेत में गया था। इस दौरान दीपेंद्र ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रामजी बर्मन, रघुवंश बर्मन, कला बाई और सारिका बाई एक राय होकर वहां पहुंचे और दीपेंद्र से खेत की जुताई करने को लेकर विवाद करने लगे। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। दीपेंद्र द्वारा गाली देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, रघुवंश बर्मन ने लोहे की बरछी से दीपेंद्र के सिर पर वार किया, जबकि रामजी बर्मन ने उसके गाल और होंठ पर हाथ-मुक्के से मारपीट की। वहीं सारिका बाई द्वारा दीपेंद्र का हाथ पकड़कर गाली-गलौज करने का आरोप है। इस दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है। बेटे के साथ मारपीट होते देख पिता बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान रामजी बर्मन ने लोहे की बरछी से उसके सिर और बाएं हाथ के पंजे पर हमला किया, जिससे वह भी घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई और जांच की जा रही है। घटना के पीछे खेत की जुताई को लेकर उत्पन्न विवाद को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

Aug 8, 2026 - 14:13
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
खेत की जुताई को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर जानलेवा बरछी से हमला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483