गोंडपारा नदी किनारे जर्जर ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका, किसान कांग्रेस ने उठाए सवाल

बिलासपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 30 स्थित गोंडपारा नदी किनारे लगे ट्रांसफार्मर की बदहाल स्थिति को लेकर किसान कांग्रेस ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। किसान कांग्रेस के जिला महासचिव विभव सराफ ने कहा कि खुले तारों, जर्जर उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में खड़ा यह ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और बच्चों का आवागमन रहता है। ऐसे में किसी भी समय करंट फैलने, शॉर्ट सर्किट या अन्य दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। विभव सराफ ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर की तत्काल मरम्मत कर उसे सुरक्षित बनाया जाए, आवश्यक सुरक्षा कवच एवं घेराबंदी की व्यवस्था की जाए तथा पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "सुशासन के दावों के बीच गोंडपारा नदी किनारे लगा यह जर्जर ट्रांसफार्मर सरकारी व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है। जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।" किसान कांग्रेस ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

Jun 25, 2026 - 12:03
 0  40
💬 WhatsApp पर शेयर करें
गोंडपारा नदी किनारे जर्जर ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका, किसान कांग्रेस ने उठाए सवाल

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0