ग्राम धूमा में अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन...त्रिलोक श्रीवास बोले...क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता

मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा में अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका आतिशबाजी, पुष्पहार, शाल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके कारण लगातार उनके परिवार को जनसमर्थन मिलता रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े हर कार्य को पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि विवेक पटेल, दिलहरण पटेल, द्वारिका पटेल, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, कामरान खान, दुर्गा बंजारे, पंडित जितेंद्र शर्मा, शुभम श्रीवास, संतोष सोनवानी, अनिल पटेल, पंकज पटेल, गोलू पटेल, महेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

May 11, 2026 - 20:45
May 11, 2026 - 20:50
 0  46
💬 WhatsApp पर शेयर करें
ग्राम धूमा में अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन...त्रिलोक श्रीवास बोले...क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0