ग्राम बिटकुला में सीपत पुलिस की रेड दो आरोपी गिरफ्तार...18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब सहित नगदी जप्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 14.01.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बिटकुला धनुवार पारा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने की सूचना मिलने पर सीपत थाना प्रभारी के द्वारा सीपत पुलिस की टीम तैयार कर ग्राम बिटकुला में रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपियो 1. चंद्र कुमार उर्फ चंदू साहू पिता स्व. दरश साहू उम्र 27 साल साकिन ग्राम बिटकुला, थाना सीपत 2. आरोपी राज कुमार कोराम पिता प्रधान सिंह कोराम उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम बिटकुला, पैंगवापारा, थाना सीपत जिला बिलासपुर, छ0ग0 से कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


