चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर मितानिन प्रशिक्षक व समन्वयकों ने सांसद से लगाई गुहार
बिलासपुर। शहरी क्षेत्र में कार्यरत मितानिन प्रशिक्षक एवं क्षेत्र समन्वयकों ने चार माह से लंबित क्षतिपूर्ति (मानदेय) राशि दिलाने की मांग को लेकर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 तक की राशि अब तक नहीं मिली है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। मितानिन प्रशिक्षकों और समन्वयकों का कहना है कि वे लगातार स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने के कारण परिवार चलाना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ताओं की मानसिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। इस संबंध में विधायक, जिला कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी प्रतिलिपि भेजी गई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


