चिल्हाटी में घर में आगजनी: परिवार ने पड़ोसी पर लगाया आरोप,स्कूल सर्टिफिकेट जलने से परिवार परेशान, कार्रवाई की मांग

बिलासपुर (रिपोर्ट राकेश मिश्रा) - ग्राम चिल्हाटी में एक परिवार के घर में आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार, परिवार की एक युवती ने बताया कि वे लोग अपने रिश्तेदार की शादी में दर्रीघाट गए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 3 बजे उन्हें पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति का फोन आया, जिसमें घर में आग लगने की सूचना दी गई।सुबह जब परिवार घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर रखा लकड़ी का सामान पूरी तरह जल चुका था। आगजनी में बच्चों के स्कूल के महत्वपूर्ण दस्तावेज और सर्टिफिकेट भी नष्ट हो गए, जिससे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने जानबूझकर आग लगाई है। घटना के बाद परिवार ने मोपका पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।परिवार पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा था, ऐसे में इस घटना ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई और न्याय की गुहार लगाई है।

Apr 21, 2026 - 15:15
 0  20
💬 WhatsApp पर शेयर करें
चिल्हाटी में घर में आगजनी: परिवार ने पड़ोसी पर लगाया आरोप,स्कूल सर्टिफिकेट जलने से परिवार परेशान, कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0