छत्तीसगढ़ बजट लोक-लुभावन, जनता को फिर किया गया छला रविंद्र सिंह
बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को गांव, गरीब, मजदूर, महिला, कर्मचारी और वृद्धजनों के साथ “धोखा” बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं और किसानों के हित में कोई ठोस पहल नहीं की गई है, न ही बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी कदम उठाया गया है। रविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि बेरोजगारों के उत्थान के लिए भी बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं है। वहीं, पूर्व में बंद किए गए स्कूलों को दोबारा शुरू करने के लिए भी कोई राशि निर्धारित नहीं की गई, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विकास तथा जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा को लेकर भी बजट में कोई स्पष्ट योजना नजर नहीं आती। किसानों के लिए भी कोई अतिरिक्त लाभ या नई राहत योजना घोषित नहीं की गई है। पूर्व अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले बजट में सरकार द्वारा किए गए कई वादे अब तक केवल कागजों में ही सीमित हैं और दो वर्ष बीत जाने के बाद भी योजनाओं का धरातल पर सही क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। रविंद्र सिंह ने इस बजट को “लोक-लुभावन” बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को एक बार फिर निराश किया गया है और राज्यवासियों के साथ छल हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


