तहसील के डायवर्सन कक्ष में 'पत्रकारों की चौपाल'! सरकारी काम प्रभावित, आखिर किसके संरक्षण में रोजाना घंटों बैठकी?

बिलासपुर। तहसील कार्यालय के डायवर्सन कक्ष में इन दिनों एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। विभाग का यह कक्ष स्वयं बेहद छोटा है, जहां सीमित स्थान में लगभग पांच राजस्व निरीक्षक (आरआई) बैठकर डायवर्सन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का निपटारा करते हैं। इसके बावजूद कुछ नामचीन पत्रकारों के रोजाना घंटों तक इस कक्ष में बैठे रहने से विभागीय कार्य प्रभावित होने की शिकायत सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित पत्रकार प्रतिदिन सुबह और शाम नियमित रूप से एक से डेढ़ घंटे तक डायवर्सन कक्ष में बैठे रहते हैं। इस दौरान अधिकांश समय वे मोबाइल फोन चलाकर समय बिताते हैं, जिससे कार्यालय का माहौल भी प्रभावित होता है। कर्मचारियों और काम से आने वाले लोगों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन पत्रकारों की रोजाना दो-दो समय उपस्थिति किसके निर्देश पर हो रही है? यदि वे किसी समाचार संकलन के लिए आते हैं तो घंटों तक एक ही कक्ष में बैठने की आवश्यकता क्या है? आखिर ऐसा कौन-सा कारण है कि प्रतिदिन दो से तीन घंटे का समय केवल इसी कार्यालय में बिताया जा रहा है? सरकारी कार्यालयों में आम नागरिक अपने कार्यों के लिए घंटों इंतजार करते हैं। ऐसे में सीमित स्थान वाले कार्यालय में गैर-जरूरी रूप से लंबे समय तक लोगों का बैठे रहना न केवल विभागीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करता है, बल्कि कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। सवाल यह भी है कि क्या इन घण्टो बैठने वाले पत्रकारों को उनके आका बैठने के लिए कहते है क्या इसकी जानकारी उनको है । तहसील प्रशासन इस मामले को कितना गंभीरता से लेता है और क्या सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक बैठकी पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं

Jul 17, 2026 - 18:57
 0  44
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तहसील के डायवर्सन कक्ष में 'पत्रकारों की चौपाल'! सरकारी काम प्रभावित, आखिर किसके संरक्षण में रोजाना घंटों बैठकी?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0