दुकान के सामने खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी आकिब अहमद (37 वर्ष), निवासी बापजी रेसिडेंसी शुभम विहार बिलासपुर, जो एयू ट्रेडर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं, ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 14 मार्च की सुबह करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान के सामने खड़ा उनका आईचर ट्रैक्टर और ट्रॉली क्रमांक CG 16 CN 7187 वहां से गायब है। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही की तलाश शुरू की और आरोपी जितेंद्र धीवर (35 वर्ष), निवासी जांजी थाना सीपत, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर और ट्रॉली मस्तूरी क्षेत्र से बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


