दैहानपारा में खड़ी दो कारें जलकर खाक, कचरे में लगाई आग से फैली लपटें
बिलासपुर। शहर के पुराना सरकंडा क्षेत्र स्थित देहानपारा मेघदूत नगर में शुक्रवार को आग की घटना में दो कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं की आशंका के बीच यह हादसा कचरे में लगाई गई आग के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार मैदान में रोज की तरह कचरा फेंका जाता है। शुक्रवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां पड़े कचरे में आग लगा दी। आग धीरे-धीरे फैलते हुए पास में खड़ी दो कारों तक पहुंच गई और देखते ही देखते दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दोनों कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई, लेकिन दमकल के पहुंचने तक दोनों वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके थे। बताया जा रहा है कि जली हुई कारों में एक स्विफ्ट डिजायर विनोद सिंह की और दूसरी i10 कार योगेश कौशिक की है। दोनों ही वाहन रोज की तरह घर के पास खाली मैदान में खड़े किए गए थे। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले में दहशत और आश्चर्य का माहौल है। स्थानीय लोग कचरे में आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति पर संदेह जता रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
2
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


