*बिलासपुर के रेलवे स्कूल के दो छात्र इंडो–नेपाल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व*

बिलासपुर रेलवे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि रेलवे स्कूल, बिलासपुर के दो छात्र शुभम साहू (आयु 18 वर्ष) एवं पियूष कैवर्त (आयु 16 वर्ष) का चयन नेपाल में आयोजित होने वाली इंडो–नेपाल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 17 मार्च से 21 मार्च 2026 तक नेपाल में आयोजित की जा रही है। ज्ञात हो की पिछले लगभग 6 सालों से प्रकाश राव वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बिलासपुर रेलवे, भारतीय रेलवे एवं छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे है I शुभम साहू, पिता श्री उत्तम कुमार साहू, सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल नं. 1, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के छात्र हैं। वहीं पियूष कैवर्त, पिता श्री नंदू राम केवट, भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर के छात्र हैं। दोनों खिलाड़ी बिलासपुर रेलवे स्कूल से भी संबद्ध हैं और लंबे समय से बास्केटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में टी.एस. प्रकाश राव (टीटीआई, बिलासपुर) का विशेष योगदान रहा है। वे स्वयं भी भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी तथा कप्तान रह चुके हैं और वर्तमान में बच्चों को बास्केटबॉल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इन दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन से बिलासपुर एवं रेलवे परिवार में हर्ष का माहौल है। रेलवे स्कूल एवं क्षेत्र के सभी अधिकारी, शिक्षक तथा खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने की कामना की है।

Mar 17, 2026 - 23:10
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0