धौराभाठा, भूलकहा आश्रम। गंगा दशहरा के पावन एवं पुण्यप्रद अवसर पर भूलकहा आश्रम, दौराभाठा पुनः भक्ति, सेवा और गुरु-कृपा के दिव्य प्रकाश से आलोकित होने जा रहा है।

रिपोर्टर ओमनारायण तिवारी 🕉️धौराभाठा, भूलकहा आश्रम। गंगा दशहरा के पावन एवं पुण्यप्रद अवसर पर भूलकहा आश्रम, दौराभाठा पुनः भक्ति, सेवा और गुरु-कृपा के दिव्य प्रकाश से आलोकित होने जा रहा है। दिनांक 24 एवं 25 मई 2026 (रविवार एवं सोमवार) को परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य भजन संध्या, सत्संग, नाम-सिमरन एवं श्रमदान (आश्रम स्वच्छता सेवा) का आयोजन किया गया है। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव जीवन को संस्कारित, जागृत एवं प्रभु मार्ग की ओर प्रेरित करने का एक दिव्य प्रयास है। गुरु सानिध्य में होने वाला सत्संग आत्मा को शांति, भक्ति और समर्पण का अनुभव कराता है, वहीं सेवा और श्रमदान जीवन में विनम्रता एवं सद्भाव का संचार करते हैं। परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज के मार्गदर्शन में समय-समय पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, आध्यात्मिक चेतना, नशा मुक्ति एवं जनकल्याण विषयों पर विभिन्न आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं। समाज एवं मानवता के कल्याण हेतु अयोध्या, वृंदावन, जम्मू-कश्मीर सहित अनेक धार्मिक स्थलों तथा विभिन्न आश्रमों में सतत रूप से सेवा, सत्संग और जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य केवल धार्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक जीव के आत्मिक उत्थान, संस्कार जागरण एवं जीवन के वास्तविक कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। विशेष रूप से युवाओं को नशामुक्त, संयमित और संस्कारित जीवन की ओर प्रेरित करने के लिए प्रेरणादायी संदेश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। आश्रम समिति द्वारा श्रद्धालु भक्तों हेतु भोजन प्रसादी एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था आश्रम परिसर में की गई है, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले भक्तगण सहज भाव से इस दिव्य आयोजन का लाभ प्राप्त कर सकें। 🌸 आइए… गुरु चरणों की पावन छाया में सेवा, सत्संग और सिमरन के इस महायज्ञ में सहभागी बनें तथा अपने जीवन को भक्ति, संस्कार और सद्भावना से प्रकाशित करें। 🌸 🌺 गुरु कृपा से ही जीवन में शांति, सेवा से पवित्रता और सत्संग से आत्मा का वास्तविक जागरण होता है। 🌺

May 21, 2026 - 16:25
 0  0
💬 WhatsApp पर शेयर करें
2 / 2

2.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0