निःशुल्क कंप्यूटर अकाउंटिंग एवं Tally प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, 30 अभ्यर्थियों का होगा चयन
बिलासपुर। रोजगार एवं स्वरोजगार के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), बिलासपुर द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर अकाउंटिंग, Tally एवं GST प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण की शुरुआत 13 अगस्त 2026 से होगी और यह 19 सितंबर 2026 तक चलेगा। कुल 38 दिवसीय इस प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर एवं अकाउंटिंग का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेसिक, MS Word, MS Excel, अकाउंटिंग की मूलभूत जानकारी, Tally Prime, कंपनी निर्माण एवं Ledger Creation, Cash, Bank एवं Journal Entries, Purchase-Sales Accounting, Receipt-Payment Entry, Inventory Management तथा GST Accounting की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बिल बनाना एवं प्रिंटिंग, बैंक रिकन्सिलिएशन, Profit & Loss Account, Balance Sheet तथा व्यवसाय के दैनिक लेखा-जोखा तैयार करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान के अनुसार प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा। प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवास एवं भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा कंप्यूटर पर प्रैक्टिकल अभ्यास कराया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को रोजगार अथवा स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में मदद मिल सके। 30 अभ्यर्थियों का होगा चयन इस प्रशिक्षण के लिए केवल 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन आवेदन प्राप्त होने की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज आवेदन के समय अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड/मनरेगा कार्ड, स्वयं की बैंक पासबुक की 3-3 प्रतियां तथा 5 पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना होगा। यहां होगा प्रशिक्षण प्रशिक्षण एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), बिलासपुर में आयोजित होगा। संस्थान का संचालन ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत किया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल: कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पंजीयन के लिए संपर्क करें इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं— 74770 33935 | 96175 68368 | 99934 33454 सीमित सीटों को देखते हुए इच्छुक अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है। यह प्रशिक्षण युवाओं को कंप्यूटर अकाउंटिंग एवं Tally का व्यावहारिक कौशल प्रदान कर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


