नौतपा में भीषण गर्मी पर भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में भव्य मानस पाठ, भजन प्रसाद भंडारे का आयोजन संपन्न

बिलासपुर - भीषण गर्मी और नौतपा के आरंभ के बीच आस्था और आध्यात्मिकता से सराबोर होकर बिलासपुर सकरी स्थित ग्राम हॉफा में प्राचीन सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह भगवान मंदिर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भक्तों ने भगवान नृसिंह की विशेष पूजा-अर्चना की मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए भगवान नृसिंह की विशेष पूजा और अभिषेक का विधान है मान्यता है कि उनके उग्र स्वरूप जो अग्नि के समान शक्तिशाली माने जाते हैं इनकी आराधना करने से भक्तों को सूर्य के प्रचंड ताप शारीरिक कष्टों और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया मंदिर में उपस्थित ग्रामीण शहरी भक्त और रामायण मंडलियों की संगीतमय प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया धार्मिक अनुष्ठान के समापन पश्चात महा आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया नौतपा की चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच भगवान का प्रसाद भंडारा ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगीं मंदिर के आचार्य जी के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके मंदिर में साप्ताहिक मानस पाठ का भव्य आयोजन से इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में रामचरितमानस के दोहों और भजनों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया कार्यक्रम के अंत में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया धार्मिक आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले प्रमुख स्थानीय भक्तों में उपस्थित मानस प्रेमी भक्तों में आचार्य निर्मल शर्मा , पंडित रमेश अवस्थी, पंडित संजय तिवारी, पंडित रामकुमार उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय,डॉ महेंद्र दुबे, राम लाल कश्यप,श्रीमती निधि दुबे, रोली दुबे ,सोनल उपाध्याय, क्रियांश उपाध्याय, हेमाक्षी उपाध्याय, ज्योति पाण्डेय,भेदी कैवर्त, रमेश उपाध्याय, आदि समस्त भक्त उपस्थित रहे

May 29, 2026 - 05:20
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
नौतपा में भीषण गर्मी पर भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में भव्य मानस पाठ, भजन प्रसाद भंडारे का आयोजन संपन्न

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0