पत्नी के चरित्र शंका में कुल्हाड़ी से हत्या...आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बिलासपुर - दिनांक 21 अप्रैल 2026 को सूचना मिला कि आरोपी जीवन नोरगे पिता स्व किशन लाल नोरगे निवासी ग्राम रिसदा थाना मस्तूरी के द्वारा अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिया है । सूचना पर थाना मस्तूरी में अप क्र 241/2026 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी मस्तूरी कृष्ण चंद सिदार के द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS )के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक मस्तूरी लालचंद मोहले को घटना स्थल भेजा गया । उप पुलिस अधीक्षक लाल चंद मोहले द्वारा स्वयं मामले का सुपरविजन करते हुए घटना स्थल पर सीन ऑफ क्राइम FSL यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारी एवं थाना प्रभारी मस्तूरी के साथ प्रकरण में विवेचना कार्यवाही कराकर आरोपी जीवन नोरगे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया । पूछताछ पर आरोपी जीवन नोरगे द्वारा बताया गया कि अपनी पत्नी के चरित्र पर विगत कई वर्षों से शंका करता था इसी बात को लेकर कल दिनांक 21 अप्रैल 2026 को दोनों में विवाद हुआ । अपने पत्नी की हत्या करने के नियत से घर में रखे हुए लोहे के कुल्हाड़ी से सिर पर मार कर हत्या कर दिया । मामले में आरोपी जीवन नोरगे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । गिरफ्तार आरोपी का नाम :– जीवन नोरगे पिता किशन लाल नोरगे उम्र 65 वर्ष ग्राम रिसदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ ग

Apr 23, 2026 - 15:29
 0  23
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पत्नी के चरित्र शंका में कुल्हाड़ी से हत्या...आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0