पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र में पीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आकाश कुमार पंडा (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रायगढ़ जिले के घरघोड़ा अंतर्गत अमलीडीहा का निवासी था। आकाश बिलासपुर में पीएससी की कोचिंग कर रहा था और कपिल नगर स्थित दीपक कश्यप के मकान में किराए से रह रहा था। रविवार शाम करीब 6:30 बजे उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पंचनामा कर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Feb 10, 2026 - 08:35
 0  34
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0