फाइनल में यादव समाज की जीत, अखिलेश यादव बोले—एकता की जीत

बिलासपुर के मिनी स्टेडियम गांधी चौक में आयोजित सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट में यादव समाज ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष खुशी जाहिर करते हुए इसे पूरे समाज की एकता और युवाओं की मेहनत का परिणाम बताया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यादव समाज और मुस्लिम समाज आमने-सामने थे। दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल में यादव समाज ने सिंधी समाज को हराया, वहीं मुस्लिम समाज ने क्रिश्चन समाज को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मुस्लिम समाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में यादव समाज ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 7वें ओवर की 4वीं गेंद पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के नायक वंश यादव रहे, जिन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया। वहीं ए.टी. यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बेस्ट बॉलर और पर्पल कैप हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “यह जीत सिर्फ एक टीम की नहीं, बल्कि पूरे यादव समाज की एकजुटता, समर्पण और युवाओं की मेहनत का परिणाम है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और प्रतिभाओं को मंच देने का काम करते हैं।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने आगे कहा कि समाज के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद एवं एमआईसी मेंबर संजय यादव, शुभम यादव (भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण मंडल महामंत्री) सहित समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मंजीत यादव, छोटू यादव, नीलेश यादव, जीतू यादव, संदीप यादव, शौर्य यादव, वी.के. यादव, राजेश यादव समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। टीम के कप्तान ए.टी. यादव, सूरज यादव, वंश यादव, सोनू यादव, बबला यादव, राकेश यादव सहित सभी खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Mar 24, 2026 - 11:04
 0  62
💬 WhatsApp पर शेयर करें
1 / 2

1.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0