बायपास मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपति की मौत,क्षेत्र में शोक की लहर

कोरबा। जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह नकटीखार बायपास मार्ग स्थित कचंदी नाला के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक दंपति की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, बालको नगर निवासी बहरूराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ गोढ़ी गांव में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचंदी नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बहरुराम रात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी की भी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Apr 21, 2026 - 13:54
 0  72
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बायपास मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपति की मौत,क्षेत्र में शोक की लहर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0