बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: दो बहनें गिरफ्तार, 6 किलो गांजा सहित लाखों की संपत्ति जब्त...ACCU एवं सरकंडा पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं आपस में सगी बहनें हैं और अलग-अलग नामों से क्षेत्र में गांजा बेचने का काम कर रही थीं। पुलिस के अनुसार, एसीसीयू एवं थाना सरकंडा की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर इलाके में दो महिलाएं मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रही हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 6 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा नगदी ₹5,98,030, दो मोबाइल, दो घड़ियां, दो स्कूटी और एक कार जब्त की गई। जब्त सामान की कुल कीमत ₹15,78,030 आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपी:मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष),सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष) दोनों मूल रूप से जयराम नगर मस्तूरी की निवासी हैं और वर्तमान में सरकंडा के पाटलीपुत्र नगर में रह रही थीं।पूछताछ में मुख्य आरोपी मानकी केंवट ने बताया कि जब्त की गई कार उसके एक परिचित की है, जिसे वह उपयोग में ले रही थी। गांजा बिक्री से हुई कमाई से दोनों ने स्कूटी खरीदी थी, जिसका इस्तेमाल परिवहन और सप्लाई के लिए किया जाता था।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले से भी मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस का संदेश:बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

