बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात नशे में धुत पति ने पत्नी का सिर बाथरूम के पास पटककर की हत्या, मकान खाली करने के विवाद के बाद हुआ खूनी झगड़ा

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। नेहरू नगर स्थित MIG-33 मकान में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मकान खाली करने की बात को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ और नशे में धुत पति ने गुस्से में पत्नी का सिर बाथरूम के पास पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार मृतका पुष्प लता यादव (37 वर्ष) नेहरू नगर MIG-33 में अपने पति के साथ रहती थी। उसका पति युवराज यादव (43 वर्ष) मूल रूप से कोटा क्षेत्र के मोहन भाटा का निवासी है और फिलहाल बिलासपुर में रह रहा था। मकान खाली करने की बात से शुरू हुआ विवाद प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रविवार करीब दोपहर 1 बजे मकान मालकिन घर खाली करने की बात कहने के लिए आई थी। इस बात को लेकर घर के अंदर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि युवराज यादव उस समय नशे की हालत में था। विवाद के दौरान उसने पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने पत्नी को मारते-पीटते हुए घर के अंदर खींच लिया। बाथरूम के पास पटक दिया सिर गुस्से में आरोपी ने पत्नी का सिर बाथरूम के पास जोर से पटक दिया, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी गंभीर थी कि पुष्प लता यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या का अपराध दर्ज करने की तैयारी की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इलाके में सनसनी दिनदहाड़े हुई इस वारदात से नेहरू नगर इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद की स्थिति रहती थी, लेकिन इस बार विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया और एक महिला की जान चली गई।

Mar 8, 2026 - 15:30
 0  74
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात नशे में धुत पति ने पत्नी का सिर बाथरूम के पास पटककर की हत्या, मकान खाली करने के विवाद के बाद हुआ खूनी झगड़ा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0