बिलासपुर में ‘सुरों का महासंगम’: पुराने गीतों ने बांधा समां, कलाकारों ने जीता दिल

बिलासपुर | शहर के एक निजी होटल में रविवार को ‘सुरों का महासंगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन डायरेक्टर यशवंत सिंह राजपूत ने किया । शारदा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित इस संगीतमय संध्या ने संगीत प्रेमियों को यादगार अनुभव दिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम में खासतौर पर पुराने और सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और रोमांचक बना दिया। जैसे ही कलाकारों ने एक के बाद एक क्लासिक गाने गाए, श्रोता भी उनके साथ गुनगुनाते नजर आए। पूरे हॉल में सुरों की मधुर लहरियां गूंजती रहीं और दर्शक संगीत में डूबे नजर आए।सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में संगीत का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से लोगों को मानसिक शांति और सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि जब पुराने गीतों को मंच पर फिर से जीवंत किया जाता है, तो वह अनुभव बेहद खास और यादगार बन जाता है।आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए कलाकार एक दिन पहले से ही तैयारी में जुट जाते हैं। बेहतरीन व्यवस्थाओं और सुनियोजित आयोजन के चलते यह कार्यक्रम सफल रहा और शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली।‘सुरों का महासंगम’ न सिर्फ एक संगीत कार्यक्रम रहा, बल्कि यह बिलासपुर की सांस्कृतिक समृद्धि और कला प्रेम का भी प्रतीक बनकर सामने आया।

Mar 30, 2026 - 17:02
 0  34
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में ‘सुरों का महासंगम’: पुराने गीतों ने बांधा समां, कलाकारों ने जीता दिल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0