बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिंग ट्रायल सफल हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम
बिलासपुर......बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में शुक्रवार को पहली बार रात्रिकालीन उड़ान (नाइट लैंडिंग) का सफल ट्रायल किया गया। स्टेट प्लेन द्वारा किए गए इस परीक्षण ने बिलासपुर को हवाई सेवाओं के नए चरण में प्रवेश दिलाते हुए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। ट्रायल के दौरान रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक समन्वय सहित सभी तकनीकी मानक संतोषजनक पाए गए। अधिकारियों के अनुसार परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर सहित नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के क्षेत्रीय अधिकारियों और एयरपोर्ट के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इसे बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को अधिक उड़ान विकल्प मिलेंगे तथा क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताओं और अंतिम स्वीकृतियों के बाद नियमित रात्रिकालीन उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा। नाइट लैंडिंग ट्रायल की सफलता को बिलासपुर के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


