बीट सिस्टम से सकरी पुलिस को बड़ी सफलता,335 पाव अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर - पुलिस ने पूरे मामले का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के सभी थाना क्षेत्र के सभी स्थानो के साथ साथ अंदरूनी क्षेत्रो में संपूर्ण क्षेत्राधिकार में पुलिस की उपस्थिति/ दृश्यता, अपराधो की रोकथाम एवं पतासाजी हेतु बीट सिस्टम लागू किया गया है। प्रत्येक बीट के लिए बीट आरक्षको को नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई है। बीट सिस्टम के लागू होने पर थाना क्षेत्र में हो रही असामाजिक गतिविधो, अपराधो की सूचना पुलिस को मिल रही है । बीट सिस्टम लागू होने के बाद से सकरी पुलिस को लगातार नशे के कारोबारियो की सूचना मिल रही है सकरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वालो, शराब बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जा है। दिनांक 23-04-2026 को मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम हांफा मेन रोड में कुछ अज्ञात व्यक्ति शराब परिवहन कर ले जा रहे है मुखबीर के निशानदेही में हांफा मेन रोड में घेराबंदी कर आरोपी 01- योगेन्द्र कुमार यादव ऊर्फ अमन पिता बोधराम यादव उम्र 24 साल निवासी गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर एवं 02-आरोपी-रवि वर्मा पिता अरूण वर्मा उम्र 26 साल निवासी जरौंधा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को पकडा गया ।आरोपियों के कब्जे से कुल 335 पाव अंग्रेजी गोवा (60.300 लीटर) शराब कीमती 40200 रूपये एवं स्कूटी क्र CG 10 BE 8106, व स्कूटी क्र CG 10 BZ 0370 को जप्त किया गया।आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


