बेलतरा महोत्सव कार्यक्रम में चली लात-घूंसे, वीडियो वायरल

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगपुरा में आयोजित तीन दिवसीय बेलतरा महोत्सव में हुई, जब सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे व बेल्ट चले। घटना उस वक्त हुई जब मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। अचानक भीड़ के बीच झगड़ा शुरू हो गया, जिससे कार्यक्रम कुछ देर के लिए बाधित करना पड़ा। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में युवक एक-दूसरे पर हमला करते साफ दिखाई दे रहे हैं।रतनपुर पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडे ने बताया कि मारपीट में शामिल सभी युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं। सभी को थाने बुलाकर समझाइश दी गई है और मामले की जांच जारी है।पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। भविष्य में इस तरह के आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।

Jan 20, 2026 - 12:04
 0  29
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बेलतरा महोत्सव कार्यक्रम में चली लात-घूंसे, वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0