ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे मरीज को मिला नया जीवन, न्यू वंदना हॉस्पिटल में सफल क्रैनियोटॉमी सर्जरी

गंभीर हालत में भर्ती 56 वर्षीय मरीज का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया सफल उपचार, स्वस्थ होकर लौटे घर बिलासपुर। उसलापुर स्थित न्यू वंदना हॉस्पिटल ने गंभीर ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित एक मरीज का सफल उपचार कर मानव सेवा और चिकित्सा उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। आमाडांड क्षेत्र के लता गांव निवासी 56 वर्षीय आधार सिंह को अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्हें शरीर के बाएं हिस्से में कमजोरी, बोलने में कठिनाई, मानसिक भ्रम और अत्यधिक कमजोरी जैसी समस्याएं थीं। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि मरीज एक्यूट हेमोरेजिक स्ट्रोक से पीड़ित हैं तथा उनका रक्तचाप बढ़कर 190/110 एमएमएचजी तक पहुंच गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीनियर कंसलटेंट डॉ. सीएस उइके और न्यूरोसर्जन डॉ. देवांश मिश्रा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। मरीज को आईसीयू में भर्ती कर पहले उनकी स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद विशेषज्ञ टीम ने क्रैनियोटॉमी सर्जरी कर मस्तिष्क में जमे रक्त के थक्के को सफलतापूर्वक निकाल दिया। सर्जरी के बाद आईसीयू में लगातार निगरानी, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और नर्सिंग स्टाफ की सतत देखरेख से मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। कुछ दिनों के उपचार के बाद आधार सिंह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। मरीज और उनके परिजनों ने सफल इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और पूरे मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। न्यू वंदना हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि समय पर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय हस्तक्षेप से ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति में भी मरीजों की जान बचाई जा सकती है। यह सफलता अस्पताल की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ टीम की दक्षता को दर्शाती है।

Jun 15, 2026 - 12:35
 0  0
💬 WhatsApp पर शेयर करें
ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे मरीज को मिला नया जीवन, न्यू वंदना हॉस्पिटल में सफल क्रैनियोटॉमी सर्जरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0