भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में ध्वजारोहण, सप्ताहभर चलेंगे जनसंपर्क और सेवा

रिपोर्ट.....राकेश मिश्रा...बिलासपुर...भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को बिलासपुर जिला कार्यालय में विधायक अमर अग्रवाल ने पार्टी ध्वज फहराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का ध्वज राष्ट्रप्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने-अपने घरों में पार्टी ध्वज लगाने का आह्वान किया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत “गांव-गांव, बस्ती-बस्ती चलो अभियान” चलाया जाएगा, जिसमें बड़े विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 50 तथा छोटे क्षेत्रों में 20 गांवों तक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पहुंचकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन, स्वच्छता अभियान और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व समाज के गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें जानकारी देंगे। इस अवसर पर स्मृति वैष्णव, जैन किसान मोर्चा, वैभव कुमार, निलेश ठाकुर (युवा मोर्चा) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Apr 6, 2026 - 17:23
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में ध्वजारोहण, सप्ताहभर चलेंगे जनसंपर्क और सेवा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0