भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बिलासपुर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसजन, रविंद्र सिंह के नेतृत्व में दी शुभकामनाएं
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उनके निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़िया योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसजनों ने भूपेश बघेल का केक कटवाकर मुंह मीठा कराया तथा बुके भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल के नेतृत्व और संगठन में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रविंद्र सिंह के साथ केशव गोरख, संगीत मोईत्रा, राघवेंद्र सिंह, बबलू केसरवानी, राकेश केसरी, प्रशांत पांडेय, दिलीप साहू, संजय दवे, संदीप मिश्रा, जितेंद्र सिंह, संजू सिंह ठाकुर, राज चौहान, हनु शर्मा, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, मृत्युंजय तिवारी, सन्नी चौहान, यश सिंह, अजय गोस्वामी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


