महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज के नाम पर चौक निर्माण की मांग, सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति, छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश के युवा प्रांतीय मंडल ने प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ के नेतृत्व में नगर निगम बिलासपुर के सभापति विनोद सोनी को ज्ञापन सौंपकर महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज के नाम पर शहर में एक भव्य चौक का निर्माण कराने तथा इसके लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ ने कहा कि महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज स्वर्णकार समाज के आराध्य देव हैं। उनके नाम पर नगर में एक भव्य चौक का निर्माण समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग है। इससे समाज की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पहचान को सम्मान मिलेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को भी अपने आराध्य के योगदान से प्रेरणा प्राप्त होगी। इस दौरान सभापति विनोद सोनी ने समाज की मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के प्रदेश एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राहुल सराफ (प्रदेश युवा अध्यक्ष), विभव सराफ, जिला महासचिव किसान कांग्रेस आशीष सोनी, पवन सोनी, रवि सोनी, धीरज सोनी, सिप्पू सोनी, अमन सोनी एवं संस्कार सोनी उपस्थित थे।

Jul 8, 2026 - 18:38
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज के नाम पर चौक निर्माण की मांग, सभापति को सौंपा ज्ञापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0