मुंगेली नाका स्कूल के सामने तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक ने साइकिल सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

बिलासपुर। शहर के शेफर स्कूल, मुंगेली नाका स्थित छत्तीसगढ़ गन्ना रस भंडार के सामने शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने साइकिल से जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि चालक नशे की हालत में भी प्रतीत हो रहा था। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और साइकिल सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद छत्तीसगढ़ गन्ना रस भंडार के संचालक सहित आसपास मौजूद जागरूक नागरिकों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल मदद की। लोगों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में स्कूटी चालक को भी चोटें आई हैं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में शामिल स्कूटी का नंबर CG 10 AY 4544 बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नागरिकों ने स्कूल क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सख्त करने की मांग उठाई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

May 24, 2026 - 16:02
 0  61
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मुंगेली नाका स्कूल के सामने तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक ने साइकिल सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0